Showing posts with label व्यवस्था. Show all posts
Showing posts with label व्यवस्था. Show all posts

Saturday 27 August 2016

दाना मांझी के बहाने



हम संवेदनशील होने का दम्भ भरते ,
पर जाने वो कब का दम तोड़ चूका है।
कभी -कभी हम दाना मांझी के बहाने
हर ओर से चीत्कार कर,
उस संवेदनशीलता की छाती पर चढ़ बैढ़ते।
इस आशा में की कही ,
इन शब्दो का प्रहार जो कुछ दिन तक मुँह बाएँ,
टीवी की ड्राइंग रूम से ,नुक्कड़ खाने तक
कुत्ते की रोती कर्कश आवाजो में भौकेगा।
शायद संवेदनशीलता जाग जाए।।
किन्तु वो तो कब का जा चूका ,
जब से दुनिया बाजार
और इंसान सिर्फ खरीदार बन के रह गया,
ये ना किसी मांझी की चिंता है
न किसी के दाना की ,
बस सरोकार इस संवेदन के बहाने
बाजारों का सांस चलते रहने की ,
बेसक उसकी कीमत
इंसानी सांस ही क्यों न हो ,
इंसान तो जाने के लिए ही आया है
बाजार का जिन्दा रहना ज्यादा जरुरी है
क्योंकि जब तक हम है
हमें बाजार की जरुरत के बारे में
घुटी में मिलाकर बताया गया है।
ऐसे कितने जिन्दा और मुर्दा लाश 
हम सबके कंधे पर रोज ही घूमता है। 
और हम सब इस इसे न देख 
बस ढूंढते की अगला मांझी
कब इस गठरी को अपने कंधे पर ले निकले 
और फिर हम संवेदना को तलाशे । ।

Monday 23 December 2013

तन्द्रा

कुछ-कुछ हवा सख्त थी 
बेचैन अनगिनत कुंठाओ से 
तन्द्रा टूट सी गई ,
मूक जिव्हाओ ने 
चोंगाओ से गठबंधन कर 
हाहाकार चहुँ ओर व्याप्त किया ,  
खरखराते पत्तियां टूट-टूट 
जलने को एक जगह इक्कठ्ठा हो आये , 
ओह अब ये जल पड़ेगा 
कोठीओ के झरोखों तक 
इसका ताप पहुचेगा ,
बड़े सूखे-सूखे से है ये पड़े 
चिंगारिओ को और क्या हवा देगा। 

गीले हरे लट -पट अधर 
नजर में श्रृंगाल सा सगल ,
क्या सपनो का बाज़ार 
थम सा गया है 
टूटी क्यों तन्द्रा आज 
कही कुछ कम सा गया है ,
सपनो को हकीकत से क्या लेना ,
क्या है इनका जो पाना चाहे 
सब छोड़ ये जलना चाहे ,
अब और सब्र न कराना है 
कोई नया ख्वाब दिखाना है।  

चलो एक बौछार छोड़ो 
गर्म संताप पे कुछ ठंडक घोलो ,
पत्तिया लड़खड़ाती -खड़खड़ाती 
कुछ नर्म झोंका से फरफराया 
उष्ण मन में कुछ शीत का झोंका पाया ,
पुनः तन्द्रा सा सबपे छाया है 
सब बदल गया ऐसा ही माहौल बनाया है ,
जब तक ये ठंडक है 
बैचैन होने का कोई कारण नहीं ,
तंद्रा फिर से छाने लगा है 
जगे-जगे से सोये 
फिर सब नजर आने लगा है। । 

Monday 2 September 2013

मन का आपातकाल

सरसराहट ,हलचल ,लहर ,तूफान 
सभी उठते है मन में कई बार 
पर टकराकर न जाने किस तट से
कही  गुम हो जाते  है। 
चाहता हूँ की खेलूं इन लहरों से 
पर रशोई की चिंगारी या बच्चे की किलकारी 
जिससे शायद ढंका है मन का दिवार   
ये लहर भेद नहीं पाते और भटक जाते है। 
कही कोने में अक्सर 
शुन्य का भंवर घुमड़ता है 
निरीह क्रंदन ,बेवस आँखे 
सेवक का जनता से  
विश्वासघात की बाते 
और न जाने क्या -क्या 
उस भंवर में सिमट आता है। 
सब कुछ लीलता है बिलकूल 
चक्रवात की तरह और फिर 
सिमट पड़ता है मन के किसी कोने में निर्जीव
सुनामी के बाद के प्रहार की तरह। 
आपातकाल मन में छा जाता है 
हम उठते है उसके बाद 
तंत्रिकाए -स्नायू तंत्र सभी 
इनसे उबरने के प्रयास में लग जाते है।  
पुनः शब्दों को संजोते है 
खामियों  की स्याही में भिगोंते है 
वाक्यों का विन्यास नए रूप में आता है 
एक बार पुनःकुछ-कुछ पहले जैसा  
मन का आपातकाल चला जाता है। । 

Wednesday 17 July 2013

सपनो की हत्या

                               त्रासदी ,विडंबना ,दुर्भाग्य क्या कहा जाय। इतने इतने बच्चो का बेवक्त इस दुनिया से रुखसत। उन फूलो की मौत ,उन चिरागों का बुझना जिसको लेके कितने उम्मीदे  पाल रखी होगी। सपनो की अकाल त्रासदी। न जाने कौन गुदरी का लाल कल का कलाम होता,कौन इनमे रामानुजन की राह चलता ,किसको शास्त्री जी की  कर्मठता अपनी और खिचती। जिन लोगो के आंशु पसीने के रूप में निकल कर बह गए उनके ही बच्चे  थे, अब आंशु बचे भी नहीं होंगे क्या बहायेंगे ये बेचारे। अरमानो की पूरी स्वपन महल न जाने किनके करतूतों की वजह से  उजाड़ गयी। क्या अपराध था इन बच्चो का क्या ये गरीब थे, या इन्होने ज्यादा भरोसा कर बैठा की कोई उसको उबरने का प्रयास कर रहा है।कमबख्त अपने ही घरो के आनाजो पर भरोसा क्या होता ,थोड़ी पेट ही खली होती, भूख से कुछ समय बिलखते,कुपोषण दूर करने गए खुद ही धरती से दूर हो गए।
                            सामान्य घटना तो नहीं है ,इसलिए असामान्य रूप से सभी मीडिया के बिभिन्न स्तरो पर चर्चा का केंद्रबिंदु है। घटना के बाद की प्रतिक्रियाओ से लगता है जैसे अब हम इन बातो के इतने अभ्यस्त  हो गए है की इनका कोई प्रभाव नहीं पड़ता। असामान्य रूप से संवेदनाये अपने -अपने स्वार्थ,हितो को देखते हुए असंवेदनशील रूप से व्यक्त किया जा रहा है।
चलो लौट जाये 
                                क्या सिर्फ व्यवस्थापक दोष के ही कारण ऐसे घटनाओ की पुर्नावृति हो रही है या समाज के हर स्तर पर हम सब किसी न किसी रूप में इस के लिए जिम्मेदार है विचारणीय है। किसी भी देश का बाल पूंजी इस प्रकार से काल के गाल में समां जय तो भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लगना अश्वाम्भावी है। या इस तरह के प्रबंधो के निहित बच्चो को देश का भविष्य मानने में संकोच तो हम नहीं कर रहे है। आंकड़े कहते है की लगभग ४ ७ % बच्चे कुपोषण के शिकार है उनमे से कितने इस प्रकार के प्रबंध के तहत है उन आंकड़ो से क्या सिर्फ बैचैनी होती है की पता नहीं ये बच्चे कब इसका शिकार हो जाये।
                                  हर घटना के बाद की जाँच की औपचरिकता पुनः इसके बाद भी दोहराया जायेगा। जिन माँ के गोद इसके कारन सुनी हो गई उनका क्या? गरीबी की मार से दबे इन परिवार के लोग अब ऐसे मार से दब गए जिसमे उनको उबरने में वर्षो लगेंगे। किसी भी मुवावजे की सूरत ऐसे नहीं हो सकती जिसमे अपने से जुदा बच्चो की तस्वीर ये परिवार वाले देख सके।                                  

देश का भविष्य ?
                घटनाओ से हमें सबक सिखने की आदत नहीं। चाहे ये घटना हो या कोई और। प्राकृतिक या मानव निर्मित। ऐसे लगता है हम सिर्फ घटना सुनने के लिए या फिर सहने के लिए है।हर के बाद किसी और के होने की इंतजार का एक रोग लगा हुआ है तभी तो रोकने के नाम पर सिर्फ कागजो का दोहन कर उसे पुनरुत्पाद हेतु खोमचे वाले के पास दे आते।इस भ्रम में  न रहे की इन घटनाओ का कोई आर्थिक आधार है ये किसी भी वर्ग के लोगो को कभी भी डस कर अपना शिकार बना सकते है। जैसे ये फूल खिलने से पहले मुरझा गए।